WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CBSE BOARD Result 2025

CBSE BOARD Result 2025: 22 लाख से अधिक छात्रों ने उत्तीर्ण किया सीबीएसई बोर्ड का एग्जाम, ऐसे करें रिजल्ट चेक

CBSE BOARD Result 2025: सीबीएसई बोर्ड के छात्रों द्वारा लंबे समय से कक्षा दसवीं का परिणाम आने का इंतजार किया जा रहा था| ऐसे में सीबीएसई की तरफ से कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम आज के दिन घोषित कर दिया गया है| जिसमें इस बार लगभग सीबीएसई के 93.6 प्रतिशत छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं| सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं का रिजल्ट केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है| जिसके जरिए कोई भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकता है|

इस बार बताया जा रहा है कि लड़कों की तुलना में लड़कियों ने काफी बेहतर बाजी मारी है| इसके अलावा बता दें कि कक्षा 12वीं का भी परिणाम सीबीएसई द्वारा जारी कर दिया गया है| जिसमें छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और इस बार कक्षा 12वीं में भी पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा बच्चे पास हुए हैं|

CBSE BOARD Result 2025

सीबीएसई बोर्ड की इन आधिकारिक वेबसाइट के जरिए चेक कर सकते हैं रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें

अगर आपके मन में भी हर सवाल है कि सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें तो मैं आपको कुछ जानकारी दूंगा जिसको फॉलो करके आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं|
  • सबसे पहले आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • अब आपके सामने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों का लिंक दिखेगा|
  • आप जिस भी कक्षा का परिणाम देखना चाहते हैं उसे लिंक पर क्लिक करें
  • अब आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपसे आपका रोल नंबर डेट ऑफ बर्थ मांगा जाएगा|
  • अब आपको अपनी सारी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा जिसको आप डाउनलोड कर सकते हैं|
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now