Preparation Tips: अगर आप भी उन बच्चों में शामिल हैं जिनका मन तो करता है पढ़ाई करने का लेकिन जब भी वह पढ़ने बैठते हैं| तो उनका मन कुछ देर बाद खुद से ही भटकने लगता है| देखा जाए तो यह एक आम समस्या है| जो बहुत सारे लोगों के साथ होती रहती है| लेकिन इसके पीछे कुछ कारण भी होते हैं| जिसकी वजह से आपका मन पढ़ाई में नहीं लगता है और आप जब भी पढ़ने बैठते हैं| तो आपका ध्यान भटकता है| तो आईए जानते हैं कुछ आसान से तरीके जिसके जरिए अपने ज्ञान को वापस पढ़ाई में लगा सकते हैं|
सोशल मीडिया से भटकता है मन
आजकल यह समस्या काफी लोगों के साथ है कि वह चाह कर भी सोशल मीडिया से दूर नहीं हो पाते हैं| क्योंकि जब से इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शॉर्ट्स वीडियो आना स्टार्ट हुई है| तब से लोग एक के बाद एक वीडियो देखते चले जाते हैं और समय का पता ही नहीं चलता है| लेकिन शॉर्ट वीडियो देखने से सबसे ज्यादा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है| जिसकी वजह से हमारे दिमाग में कई प्रकार के विचार चलने लगते हैं और जब भी हम अपना पढ़ाई में मन लगाना चाहते हैं| तो हमारा दिमाग उसे स्थिर नहीं रहने देता जिसकी वजह से पढ़ाई में मन नहीं लगता है| इसलिए कोशिश करें कि जब भी आप पढ़ने जा रहे हो| तो उससे दो घंटा पहले फोन में कोई भी वीडियो या सोशल मीडिया App का इस्तेमाल न करें|
फिजिकल वर्कआउट करे रोजाना
आज के समय में लोगों में यहां काफी समस्या है कि मन हमेशा भटकता रहता है और किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगता है| ऐसे में अगर आपको भी ऐसी समस्याएं होती हैं| तो इसके पीछे कारण है कि आपका दिमाग स्थिर तौर से काम नहीं कर रहा है| आपके मन में आपके दिमाग में काफी सारे विचार चलते रहते हैं| जिसके वजह से आप किसी एक चीज पर फोकस नहीं करपाते हैं| ऐसे में फिजिकल वर्कआउट करके आप अपने दिमाग को स्थिर कर सकते हैं| क्योंकि जब आपकी बॉडी थक जाती है| तो फिर दिमाग के पास इतनी एनर्जी ही नहीं होती है कि वह दुनिया भर के विचार करें| इसके अलावा आपकी बॉडी से पसीने के बहाने सारी गंदगी बाहर निकल जाती है| जिसके वजह से आपका मन एकाग्ररित हो जाता है और फिर आप अगर आप पढ़ाई करेंगे| तो आपका मन लगने लगेगा|
अधिक शोर वाली जगह से रहे दूर
अक्सर ऐसा देखा गया है कि जिन जगहों पर ज्यादा हल्ला होता है या ज्यादा शोर हो रहा होता है| ऐसी जगह पर भी हमारा मन एकाग्रचित नहीं हो पता है| इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जब भी आप पढ़ाई करने जा रहे हो| तो आपके आसपास ऐसी कोई भी हरकत नहीं होनी चाहिए| जिसकी वजह से काफी ज्यादा हल्ला हो रहा हो| पढ़ाई करने के लिए हमेशा एक शांत माहौल की आवश्यकता होती है| इसके लिए आप लाइब्रेरी ज्वाइन कर सकते हैं| जिसमें आपको काफी शांत माहौल मिलता है|