Rain Alert: इन दोनों देखा जाए तो उत्तर प्रदेश समेत तमाम राज्यों में भारी बारिश और तूफान जैसे हालात बनते हुए नजर आ रहे हैं| फिलहाल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं और हल्की बारिश हो चुकी है| ऐसे में मौसम विभाग ने आगे के लिए भी चेतावनी जारी की है|जिसमें ऐसा बताया गया है कि अगले 4 से 5 दिनों तक और बारिश और तूफान आने की संभावना है| इस समय गर्मी का मौसम है लेकिन बारिश और भारी तूफान की वजह से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है| इससे यूपी के अलग-अलग क्षेत्र में गर्मी से लोगों को राहत मिली है| वहीं दिल्ली एनसीआर में भी बीती रात तेज हवाएं और ओले गिरे|
दिल्ली में गिरे ओले और चली तेज हवाएं
इन दिनों मौसम का मिजाज काफी नरम चल रहा है और इसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली एनसीआर में बीती रात देखने को मिला| जहां बीती रात दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी और ओले गिरने की खबर सामने आई| देखा जाए तो दिल्ली एनसीआर के तापमान में इस समय 2डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है| जिससे दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है| लेकिन मौसम विभाग की तरफ से एक बार फिर से अलर्ट जारी किया गया है| मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 से 5 दिनों मे फिर से ऐसी बारिश और तेज हवाएं चल सकती है| इसके अलावा 24 में को फिर से बादल छाए रहने की संभावना है|
यूपी में फिर से अगले 4 से 5 दिन में हो सकती है बारिश
बुधवार की रात लखनऊ जैसे तमाम जिलों में बारिश और तेज हवाएं चली| जिसकी वजह से यहां के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल चुकी है| लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की तमाम जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है| आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत कबीर नगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, गोरखपुर इन तमाम जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है| इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, पालमपुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बाराबंकी, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकर नगर, अयोध्या इन तमाम जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है मौसम विभाग की तरफ से 24 मई, 25 मई को इन तमाम जगहों पर बारिश और तेज हवाएं चल सकती है|
मध्य प्रदेश को भी लेकर मौसम विभाग में जारी किया अलर्ट
एक बार फिर से मध्य प्रदेश को लेकर के मौसम विभाग की तरफ से काफी ज्यादा चिंता जाहिर की गई है| क्योंकि मध्य प्रदेश में आने वाले अगले दो से चार दिनों के अंदर एक बार फिर से तेज हवाएं चलने की संभावना है| और इसी के साथ भारी बारिश भी मध्य प्रदेश की तमाम जिलों में हो सकती है| मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के मुताबिक इस बार 23 से लेकर 25 मई के बीच में मध्य प्रदेश के तमाम पर बारिश हो सकती है| इसके अलावा मध्य प्रदेश के तापमान में अगले दो से चार दिनों में काफी गिरावट दर्ज की जा सकती है| क्योंकि बारिश और तेज हवाएं इसका मुख्य कारण है| इसलिए मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है| मौसम विभाग ने ऐसा बताया है कि यहां पर हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं|