Shri Krishna First Name: एक बार फिर से इन दोनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है| जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य से सवाल करते हुए पूछा है कि भगवान श्री कृष्ण का पहला नाम क्या था? इस सवाल के जवाब को लेकर के इन दोनों तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहस छिड़ी हुई है| जब यह सवाल अखिलेश यादव ने अनिरुद्धाचार्य जी से पूछा तो पहले तो वह सही जवाब नहीं दे पाए| लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि उनका पहला नाम कन्हैया है | इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोग अनिरुद्धाचार्य के दिए गए जवाब को लेकर के मजाक बना रहे हैं| क्योंकि अनिरुद्धाचार्य द्वारा दिए गया जवाब लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है| आईए जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण का पहला नाम क्या था?
अखिलेश यादव ने क्या सवाल किया, अनिरुद्धाचार्य ने क्या दिया था जवाब?
अखिलेश यादव ने अनिरुद्धाचार्य से सवाल किया कि जब श्रीकृष्ण को पहली बार आधी रात में यशोदा के हाथ में सौंपा गया था तब मां ने उन्हें पहला नाम क्या दिया था| इस सवाल के जवाब में अनिरुद्धाचार्य ने जवाब दिया कि, भगवान के कई सारे नाम हैं| मां ने सबसे पहले उनको कन्हैया कहकर पुकारा था| अनिरुद्धाचार्य का जवाब सुनकर अखिलेश यादव ने कहा, बहुत बधाई और शुभकामना आपको| बस यहीं से हमारा रास्ता अलग-अलग हो गया| अब आगे से आप किसी को शूद्र मत कहना| अनिरुद्धाचार्य और अखिलेश यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|
श्री कृष्ण का पहला नाम क्या था?
यदि आपको भी सवाल का जवाब मालूम नहीं था| तो आपको बताना चाहेंगे कि जब श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ, तो यशोदा मां ने सबसे पहले उन्हें ‘नंदलाला’ कहकर पुकारा था| श्री कृष्ण का पहला नाम नंदलाला बताया जा रहा है| इसके अलावा भगवान श्री कृष्ण के 108 नाम है |
भगवान श्री कृष्ण के कुल कितने नाम हैं?
भगवान श्री कृष्ण के कुल 108 नाम है |